देहरादून , फरवरी 02 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माता गीता त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री धामी और श्री जोशी ने टीएचडीसी देहराखास, पथरी बाग स्थित श्री त्रिवेदी के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले और अपनी गहन संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

महानिदेशक सूचना, बंशीधर तिवारी ने भी अनुपम त्रिवेदी के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित