सुपौल , अक्टूबर 14 -- िहार में सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को धान के खेत से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पथरा गांव से करिहो गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क के रास्ते कुछ महिलाएं घास काटने जा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर धान के खेत में पड़े शव पर पड़ी। महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया। आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की उम्र 50 से 55 वर्ष के बीच है।

सूत्रों ने बताया कि शव से कुछ दूरी पर एक साइकिल मिली है। साइकिल पर एक झोला भी मिला, जिसमें कोका फूल भरा हुआ था। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित