रायपुर , अक्टूबर 23 -- ) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, मारपीट करने और नाबालिग को प्रलोभन देने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शिकायत के आधार पर छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 की धारा 16(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उस पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी छोटी बेटी का पहले ही धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर दबाव का सामना करना पड़ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित