चेन्नई , जनवरी 14 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-मद्रास) में पारंपरिक फसल उत्सव 'पोंगल' मनाया।

आईआईटी मद्रास के प्रशासन के नेतृत्व में 'स्टाफ क्लब' और 'मुत्तमिज़ह मंद्रम' द्वारा संयुक्त रूप से पोंगल समारोह का आयोजन किया गया था। शिक्षा मंत्री ने संस्थान के कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्रों के साथ चावल, गुड़ और दूध से बनी मीठी पोंगल (मिठाई) तैयार कर उत्सव मनाया और इसे सभी को परोसा भी।

आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटी ने श्री प्रधान का कम्युनिटी हॉल में पारंपरिक तमिल सांस्कृतिक शैली में स्वागत किया। इस दौरान 'पराई', 'मदट्टम', 'मयिलट्टम' और 'पोई काल कुथिरई' जैसे लोक कला रूपों का प्रदर्शन भी किया गया।

पारंपरिक धोती और सफेद शर्ट पहने हुए केंद्रीय मंत्री ने आईआईटी मद्रास के सदस्यों द्वारा बनाई गई विस्तृत रंगोली ('कोलम') का भी निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित