धमतरी , दिसंबर 09 -- छत्तीसगढ के धमतरी जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को इंडोर स्टेडियम धमतरी में एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी चारों विकासखंडों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और युवाओं ने वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, वेट लिफ्टिंग सहित कुल दस खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता के अंत में कुल 98 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया, जिन्हें आगामी दिनों में रायपुर भेजा जाएगा। जिला प्रशासन ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित