भीलवाड़ा , मई 01 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बाडिय़ा गांव में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली।

पुलिस सू्त्रों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान ललिता (30) के रूप में हुई है। मृतका के देवर देवीसिंह रावत ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त युवक पिछले कई दिनों से ललिता को फोन पर मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा था। वह महिला के 'अश्लील फोटो और वीडियो' सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार डरा-धमका रहा था। इसी मानसिक दबाव को ललिता झेल नहीं पाई और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित