भरतपुर , जुलाई 21 -- राजस्थान में भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में नगला भावरा गांव में 15 वर्षीय छात्र ने धमकियों और प्रताड़ना से परेशान हो घर के पीछे पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के पिता मुकेश ने गांव के चार लोगों पूरन, वनय सिंह, राजेंद्र और विजय सिंह को नामजद करके मामला दर्ज कराया है।

मृतक छात्र रवि कुमार के पिता ने पुलिस को बताया है कि वर्ष 2019 में गांव के एक युवक की हत्या के उन पर लगे आरोप के बाद से ही आरोपियों एवं उसके परिवार में विवाद चल रहा है। उनके पुत्र को धमकियां दी जाती थी, लेकिन डर की वजह से रवि घर पर नहीं बताता था।

वह इन धमकियों से तंग आ गया। सोमवार को दोपहर में स्कूल से लौटने के बाद आरोपियों ने रवि को फिर परेशान किया जिससे तंग आकर उसने फांसी लगा ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित