श्रीगंगानगर , जुलाई 06 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर थाना क्षेत्र में लगातार मानसिक उत्पीड़न, धमकियां और बैंक-ऋणदाता की कथित धोखाधड़ी से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस सू्त्रों ने सोमवार काे बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे वार्ड-21, ज्ञान ज्योति स्कूल के पास रहने वाले अविवाहित अमनप्रीतसिंह छींपा ने घर के बरामदे में पंखे की हुक से फांसी लगा ली। परिजनों ने जब जब उसे लटके देखा तो तुरंत फंदे से उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के भाई ने बताया कि अमनप्रीत सिंह कई दिनों से गहरे तनाव में था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित