धनबाद , जुलाई 07 -- झारखंड के धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तेज धमाके के साथ हुए भू-धंसान से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की चपेट में आधा दर्जन से अधिक घर आ गए हैं, जबकि पास के तालाब में विशाल गोफ बनने से उसका पूरा पानी जमीन के भीतर समा गया। लगातार दो दिनों की बारिश के बाद हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध कोयला उत्खनन ने पूरे इलाके को खतरे में डाल दिया है।
हादसे के विरोध में स्थानीय नागरिक पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन के नेतृत्व में छाताबाद-भटमुरना मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब लोगों की नजर प्रशासन और बीसीसीएल की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित