मुंबई , मई 23 -- द वायरल फीवर के शो 'सपने वर्सेज एवरीवन 2' ने आईएमडीबी पर नंबर 1 स्थान हासिल किया है। द वायरल फीवर ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को भारत के सबसे सम्मानित प्रोडक्शन हाउस में से एक के रूप में स्थापित किया है।

द वायरल फीवर ने सालों से मिडिल क्लास की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद प्रामाणिक तरीके से दिखाने में महारत हासिल की है, ऐसे किरदार और पल रचे हैं जिनसे दर्शक तुरंत जुड़ जाते हैं।हालांकि सपने वर्सेज एवरीवन का दूसरा सीजन अभी हाल ही में प्रीमियर हुआ है, लेकिन दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं और यह अब आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन टीवी सीरीज की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित