पटना, मार्च 12 -- 11 से 17 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 के विजेताओं के नकद पुरस्कार राशि में सरकार ने भारी इजाफा किया है।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि पिछली कबड्डी लीग के विजेता को 1.5 लाख, उप विजेता को 75 हजार और तीसरे स्थान को 50 हजार की नकद राशि पुरस्कार के तौर पर दी गई थी, लेकिन इस बार प्रतियोगिता की बढ़ती लोकप्रियता और महिला खिलाड़ियों की इसके प्रति बढ़ती अभिरुचि को ध्यान में रखते हुए खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने मह्त्वपूर्ण फैसला लिया है कि बिहार महिला कबड्डी लीग के द्वितीय संस्करण के विजेता को 6.5 लाख, उप विजेता को 3.5 लाख और तीसरे स्थान वाले को 2.5 लाख रुपए नकद पुरस्कार राशि के रुप में दिए जाएंगे।

श्री शंकरण ने कहा कि पिछले संस्करण के लीग में जहां नकद पुरस्कार ले रूप में विजेता को प्रति खिलाड़ी जहां करीब 8800 रुपये मिलते थे अब इजाफा के बाद करीब 38 हजार रुपये मिलेंगे। इसी तरह उप विजेता को 4400 की जगह 20588 और तीसरे स्थान वाले को 2900 की जगह 14700 के करीब मिलेंगे। यह निर्णय महिला कबड्डी की खिलाड़ियो को काफी प्रोत्साहित करने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित