चेन्नई , फरवरी 05 -- तमिलनाडु में सत्तारुढ़ द्रमुक सरकार ने राजधानी चेन्नई के मध्य में स्थित विशाल कनिपोरा सार्वजनिक पुस्तकालय - राज्य संग्रहालय परिसर में दार्शनिक कार्ल मार्क्स की प्रतिमा स्थापित की है और मुख्यमंत्री एवं द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन शुक्रवार को इसका अनावरण करेंगे।

अपने पिता द्रमुक दिग्गज और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एम करुणानिधि की तरह श्री स्टालिन भी यह दावा करते हैं कि द्रविड़ विचारधारा साम्यवादी विचारधारा के समान है और यही कारण है कि द्रमुक के झंडे का आधा हिस्सा लाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित