अलवर , अप्रैल 15 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 सर्वाधिक वांछितों की सूची में शामिल दो हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करके उससे एक देशी कट्टा 315 और दो खाली कारतूस बरामद किये हैं।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसने एक जुलाई 2025 को रात करीब 11 बजे पीड़ित के घर गोली चलाई जिससे उसकी खिड़की के शीशे टूट गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित