भीलवाड़ा , अक्टूबर 31 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र में शनिवार को पंचायत चुनाव ड्यूटी करके लौट रहे पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो के एक अन्य स्कॉर्पियो से टकराने से चार पुलिसकर्मियों सहित सात लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिसकर्मी आसींद क्षेत्र के बराणा मतदान केंद्र पर पंचायत चुनाव की ड्यूटी पूरी करने के बाद स्कॉर्पियो से दोपहर भीलवाड़ा के लिए रवाना हुए थे। उनका वाहन मोड़ का निम्बाहेड़ा के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो से उसकी भिड़ंत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित