नयी दिल्ली/नोएडा , फरवरी 11 -- दुर्लभ आनुवंशिक मिर्गी (ड्रावेट सिंड्रोम) से पीड़ित दो वर्षीय बच्ची का सफल उपचार कर चिकित्सकों ने उसे नया जीवन दिया है। चिकित्सकों के अनुसार यह बीमारी अत्यंत गंभीर मानी जाती है और समय पर इलाज न मिले तो बच्चे के जीवन व विकास दोनों पर खतरा पैदा हो सकता है।

परिजनों के मुताबिक बच्ची नव्या को अचानक तेज बुखार आने के बाद उसे लगातार दौरे पड़ने लगे। घबराए परिजन उसे ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। वहां वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन (न्यूरोलॉजिस्ट) डॉ. चिराग गुप्ता ने बच्ची के खराब हालात को देखते हुये तत्काल उपचार शुरू कर दिया।

इलाज के लिये बच्ची को कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि ड्रावेट सिंड्रोम में हल्का बुखार भी लंबे और बार-बार दौरे का कारण बन सकता है, जिससे बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर गहरा असर पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित