भरतपुर , मई 01 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में वेयर हाउस मार्ग पर शुक्रवार को दो सांडों की लड़ाई में एक बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि सांडों की लड़ाई की चपेट में आये नदबई के गांव लुहासा निवासी रतन (70) के सिर में गंभीर चोटों के अलावा शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी चोटें भी आयी हैं। फिलहाल उनका जिला अस्पताल उपचार जारी है।

घटना को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों सांडोंको मौके से भगाया और घायल बुजुर्ग को नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित