बारां , मार्च 17 -- राजस्थान में बारां जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों, भगोडे, स्थाई वारंटी, गिरफ्तार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिये चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जिला पुलिस ने दो वर्ष से फरार दो- दो हजार के चार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने मंगलवार को बताया कि कवाई थाने में दर्ज मामलों में दो वर्ष से फरार दो-दो हजार रुपये के चार आरोपियों भंवर सिंह, अनारो उर्फ अन्नू कुंवर, हरकुंवर उर्फ राजकुमारी उर्फ रजनी और मुन्नी को पुलिस दलों ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित