शिवपुरी , मई 29 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने दो व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अर्पित वर्मा ने पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की है। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्रकरण दर्ज होने के बाद शस्त्रों के दुरुपयोग की आशंका जताई गई थी।
जानकारी के अनुसार अमोला थाना क्षेत्र के गोपाल सिंह और सुघर सिंह लोधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के चलते उनके शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए हैं। प्रशासन ने कहा कि कानून व्यवस्था, जन सुरक्षा और लोक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित