भरतपुर , मार्च 07 -- राजस्थान के भरतपुर में होली पर हुई मारपीट का बदला लेने के लिए शुक्रवार शाम अपह्रत किये गये एक युवक को देर रात सकुशल मुक्त कराये जाने के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम कौशल जाट (19), त्रिलोक सिंह (20) और प्रशान्त इन्दौलिया (20) हैं।

आरोपियों द्वारा यशपाल सिंह जाट (21) और उसके दोस्त रोहित उर्फ कान्हा जाट के अपहरण की घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गयी थी। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी करायी, जिसमें देर रात सेवर थाना पुलिस को सफलता मिली। तीनों आरोपी युवकों को धरदबोचा गया। पुलिस ने उस मोबाइल फोन को भी जब्त किया है, जिससे आरोपी युवकों ने अपह्रत युवकों के साथ मारपीट करते माफी मांगने की वीडियो बनायी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित