भीलवाडा , मार्च 29 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को दो मोटर साइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी और एक अन्य युवक घायल हो गया।

पुलिस सू्त्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी भीलवाड़ा-टोंक मार्ग पर सुबह करीब नौ बजे काफी तेज रफ्तार से विपरीत दिशाओं से आ रही दो मोटर साइकिलें टकरा गईं। इससे विशाल सिंह, नरेंद्र और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जहाजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि शव अस्पताल के शवगृह में रखवा दिये गये हैं। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित