अलवर , मार्च 09 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को दो मोटर साइकिलों की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिंकू एवं प्रभु दयाल एक मोटर साइकिल से मण्डावर से सेटरिंग का काम करके शाम को वापिस राजगढ़ अपने घर जा रहे थे। रास्ते में अलवर-करौली राष्ट्रीय राजमार्ग 921पर गैस एजेंसी के पास उनकी मोटर साइकिल विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटर साइकिल से टकरा गई। इससे टिंकू एवं प्रभुदयाल घायल हो गये जबकि दूसरी मोटर साइकिल पर सवार ओम प्रकाश जांगिड़ और दिनेश जांगिड़ की मौके पर ही मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित