उदयपुर , अप्रैल 13 -- राजस्थान में उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने- आमने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग -58ई पर बिछीवाड़ा के पास रविवार देर रात 11.30 बजे दो तेज रफ्तार बाइक की आमने- सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित