ओस्लो , जुलाई 22 -- दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नॉर्वे के नाविक ओलाफ टफ्टे का मंगलवार को 50 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
21वीं सदी की शुरुआत में नौकायन के सबसे बेहतरीन नाविक में से एक, टफ्टे पानी के अंदर और बाहर अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ दुश्मन के बजाय दोस्त बनने के लिए जाने जाते थे। सात बार ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले टफ्टे ने अटलांटा 1996 ओलंपिक खेलों में अपना डेब्यू किया था। टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के बाद अंतरराष्ट्रीय नौकायन से संन्यास लेने से पहले उन्होंने चार पदक (दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य) जीते। तब तक, उनके नाम छह वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक थे और उन्हें खेल के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत सम्मान थॉमस केलर पदक से सम्मानित किया गया था।
उनके लिए, रोइंग सिर्फ़ एक ओलंपिक खेल नहीं, बल्कि जीने का एक तरीका था। उन्होंने एक बार 'वर्ल्ड रोइंग' से कहा था, "मैं जानता हूं कि मैं क्या करता हूं, मैं रोइंग परिवार को जानता हूँ, और मैंने रोइंग को एक लाइफ़स्टाइल के तौर पर अपनाया, न कि सिर्फ़ एक पल के तौर पर।"युवा प्रतिभा को गाइड करने और प्रतिद्वंद्वियों का हौसला बढ़ाने की उनकी इच्छा को मंगलवार को उनके निधन की घोषणा करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर कई श्रद्धांजलि संदेशों में याद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित