भरतपुर , मई 20 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में दो बाघिन लापता हो जाने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरबीटी 2504 (माही) और आरबीटी- 2510 के पिछले कई दिनों से नजर नहीं आने के बाद विभाग के तलाशी ऑपरेशन के तहत दोनों बाघिनों की तलाश के लिए पांच दल जंगल में पैदल गश्त करने के साथ करीब 100 कैमरा ट्रैप भी लगाये गये हैं।

सूत्रों ने बताया कि बताया गया कि बाघिन टी-124 रिद्धि की संतान आरबीटी-2504 (माही) और उसकी मां के बीच कई बार क्षेत्राधिकार को लेकर संघर्ष हो चुका है। तीन मई को भी दोनों के बीच संघर्ष हुआ था, जिसके बाद से माही नजर नहीं आ रही है। माही को आखिरी बार दो मई को देखा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित