श्रीगंगानगर , जून 26 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में दो बहनों पिंकी और पूजा बावरी के घर में अज्ञात चोर घुसकर लोहे के संदूक सहित सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि दोनों बहनों ने शिकायत की है जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। दोनों बहनों ने पुलिस को दी गयी शिकायत में बताया कि पूजा की एक महीने बाद शादी तय है और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। एक कमरे में लोहे का एक संदूक रखा था, जिसमें शादी के लिए दिये जाने वाले गहने सुरक्षित रखे गये थे। इनमें लाखों रुपये के चांदी और सोने के आभूषण थे। जिन्हें चोर उठाकर ले गये।
सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित