मुरैना , अप्रैल 16 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आज गुरुवार को दो निजी बसों के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में महिलाओं और बच्चों सहित करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मुरैना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा दिमनी थाना क्षेत्र के मुरैना-अंबाह मार्ग स्थित ग्राम रत्तीराम के पूरा के समीप हुआ। एक निजी बस अंबाह से मुरैना जा रही थी, जबकि दूसरी बस मुरैना से अंबाह की ओर आ रही थी। इसी दौरान दोनों बसें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे बसों में अफरा-तफरी मच गई।

यात्रियों के अनुसार हादसा बस चालक को झपकी आने के कारण हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित