अलवर , मई 03 -- राजस्थान में कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार करके उनसे एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किये हैं।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिला विशेष दल (डीएसटी) से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घाटा रोड स्थित चौगान तिराहा पर घेराबंदी की। इस दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गयी तो उनसे एक अवैध देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि इस पर दोनों युवकों मुकेश उर्फ मुखा (21) और गीलू गुर्जर (20) को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित