भरतपुर , जून 20 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के ईटखेड़ा गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष के बीच शनिवार को हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों को बयाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष के दयाराम गुर्जर की हालत नाजुक होने के कारण उसे भरतपुर जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ईटखेड़ा गांव में दयाराम गुर्जर और नत्थी गुर्जर के पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद था जिसने आज उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में घायल कुलदीप, अजीत, अवतार, राजेश और रामहरी को बयाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित