भरतपुर , अक्टूबर 10 -- राजस्थान में धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र में बसई नवाब कस्बे में दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। यहां एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि झगड़े में एक पक्ष के घायल हुए चार लोगों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बसई नवाब से उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमे एक पक्ष के कुछ लोगों के हाथों में बंदूकें दिखने के साथ एक युवक दूसरे पक्ष पर बंदूक तानते हुए नजर आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित