फिरोजाबाद , सितम्बर 25 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव लालऊ के तालाब में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
पुलिस ने बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव लालऊ में शुक्रवार को एक युवक का शव तालाब उतराता देख क्षेत्र में हड़कम्प गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को निकाल कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। बाद में राजा ताल निवासी कुछ लोग एक युवक के शव के मिलने की जानकारी होने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
उन्होने शव की पहचान करन सिंह (18) निवासी राजा का लाल थाना क्षेत्र टूंडला के रुप मे कर ली गई जिन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर से करन घर से निकाला था लेकिन वापस नहीं पहुंचा। परिजनों के अनुसार कारण कुछ मानसिक तनाव में था। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीओ टूंडला का कहना है कि संबंधित मामले की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित