भरतपुर , जून 24 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को दो ट्रेलरों में भिड़ंत के बाद यातायात अवरुद्ध हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शमशाबाद मार्ग पर, सिंघावली गांव के पास तड़के एक ट्रेलर के चालक को झपकी आने से ट्रेलर दूसरे ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में दोनों ट्रेलरों के चालक और खलासी बाल-बाल बच गये, लेकिन दोनों ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलने पर राजाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित