चित्तौड़गढ़ , अप्रैल 27 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो टन से अधिक चोरी का एल्युमिनियम तार बरामद करके छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार को राजमार्ग पर सरहद धनेत कला गांव पर नाकाबंदी की गयी थी। उसी दौरान उदयपुर से जयपुर की तरफ जा रही एक कार एवं एक पिकअप को रोककर उनकी तलाशीली गयी, तो पिकअप में एल्युमिनियम तारों के बड़े-बड़े बण्डल मिले।

उन्होंने बताया कि उक्त तार के बण्डलों के संबंध में कार और पिकअप में सवार लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने तार के बण्डल चोरी का होना बताया। पिकअप में रखे एल्युमिनियम के तार का कुल वजन 2265 किलोग्राम पाया गया।

श्री प्रेम सिंह ने बताया कि पिकअप में सवार मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के अनीस खान एवं जैद खां सहित कार में बैठे उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला निवासी सलमान अली, सोनु सिंह पवन जाटव और संजेस खादिम को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित