भरतपुर , जनवरी 13 -- राजस्थान में धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र में नरसिंहगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संघर्ष की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में रामअवतार, पूजा, शीला और सोनू शामिल हैं। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि नरसिंहगढ़ गांव में सीताराम और जगदीश पक्ष के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है इसी के चलते दोनों में संघर्ष छिड़ गया। गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित