शिवपुरी , जुलाई 31 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में जिला प्रशासन ने दो कुख्यात एवं आदतन अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पुलिस की अनुशंसा पर बैराड़ थाना क्षेत्र के अनिकेत रावत तथा पिछोर थाना क्षेत्र के राहुल केवट को छह माह के लिए शिवपुरी जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है। सूत्रों के अनुसार दोनों के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और उनकी गतिविधियों को देखते हुए जिला बदर की कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित