मुरैना , सितंबर 24 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को वर्षा के पानी से भरे गड्डे में नहाने उतरे दो किशोरों की डूबने से की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा जौरा के समीप मजरा क्षेत्र का बताया गया है। जौरा मंडी निवासी तीन किशोर साइकिल से घूमने निकले थे। तीनों किशोर मजरा क्षेत्र में पहुंचे और वहां वर्षा के पानी से भरे एक गड्डे में दो किशोर नहाने के लिए उतरे और दोनों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया और गड्डे में डूबे किशोरों की तलाश कर दोनों के शव गड्डे से बाहर निकाले। पुलिस के अनुसार मृतक किशोरों की पहचान विकास (15) और सुनील (16) के रूप में हुई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित