श्रीगंगानगर , जुलाई 01 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने दो अलग मामलों में दो किलोग्राम अफीम और 17 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बुधवार को बताया कि सूरतगढ़ के सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर मंगलवार को पुलिस ने संदेह होने पर मोटरसाइकिल पर जा रहे हरजिंदर सिंह (25) को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 17.23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में हिंदूमलकोट मार्ग पर चक 6-वाई में नहर के पास राकेश (26) से दो किलो अफीम बरामद की गयी। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित