भीलवाड़ा , अगस्त 21 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले फूलियाकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो कारों से 750 किलो डोडा चूरा और छह किलो अफीम बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को भीम-उनियारा 148डी मार्ग पर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने देर रात नाकाबंदी करके संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की।
पुलिस ने बताया कि मौके पर दो कारें आने पर उनकी तलाशी ली तो उनमें 750 किलो डोडा चूरा और छह किलो अफीम बरामद हुई लेकिन इस दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित