बारां , सितम्बर 30 -- राजस्थान के बारां जिले में दो अक्टूबर को जिलेभर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सम्पूर्ण स्वच्छता सफाई अभियान के तहत एकल इस्तेमाल प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए जिले में 31 हजार 300 कपडे एवं जूट के थैलों का वितरण किया जाएगा। मंगलवार को 14 हजार 800 थैलों और 185 दुकानों पर कचरा पात्रों का वितरण किया गया। शेष थैलों का दो अक्टूबर तक वितरण किया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि अभियान के तहत दो अक्टूबर को सरकारी संस्थानों सहित सार्वजनिक स्थलों की व्यापक साफ-सफाई की जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन के निर्देशन में सभी विभागों द्वारा बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित