देहरादून , मार्च 13 -- उत्तराखंड के देहरादून स्थित लोक भवन आवासीय कॉलोनी के कम्युनिटी हॉल में शुक्रवार को महिलाओं के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला (राज्यपाल की पत्नी) गुरमीत कौर ने उपस्थित महिलाओं के साथ आत्मीय संवाद किया।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित