देहरादून , मई 28 -- ड्रग फ्री देवभूमि उत्तराखंड अभियान में गुरुवार को देहरादून जिला पुलिस ने एक नशा तस्कर को स्मैक ले जाते गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए आंकी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि आज थाना सेलाकुई पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम जसवीर सैनी पुत्र जोरावर सिंह, निवासी अकबर कालोनी, कृष्णा नगर सेलाकुई जिला देहरादून बताया।

श्री डोभाल ने बताया कि तस्कर के खिलाफ थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित