देहरादून , मार्च 26 -- देहरादून पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग युवती के साथ दूसरों का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 25 मार्च को वादिनी की तरफ से एक शिकायती पत्र कोतवाली पटेल नगर में दिया था, जिसमें बताया गया था कि उसकी 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक अपने साथ बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
इस दौरान मौके पर कुछ लोगों ने देखे जाने पर आरोपित उसको छोड़कर मौके से फरार हो गया।
इस सिलसिले में कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया और घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस की गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के संबंध में मुखबिर की सूचना के आधार पर आज घटना को अंजाम देने वाले आरोपित 18 वर्षीय शोएब देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित