देहरादून , फरवरी 02 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह एक युवती की एक युवक ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली नगर अन्तर्गत, दूल्हा बाजार के पास गली में युवक ने एक युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको उपचार के लिए तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित