देहरादून, अप्रैल 12 -- संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस ने रविवार को देहरादून के जीएमएस रोड स्थित एक वेडिंग पॉइंट पर जय भीम, जय हिंद कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार उपस्थित रहे।उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का दिया हुआ संविधान देश की आत्मा है, लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग उसी संविधान की मूल भावना पर लगातार प्रहार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा सत्ताधारियों के द्वारा नारा तो देश का दिया जा रहा है लेकिन खजाना मित्रों का भरा जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में नफरत, असमानता और अन्याय को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो बाबा साहेब के सपनों के भारत के बिल्कुल विपरीत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित