देहरादून , जुलाई 29 -- उत्तराखंड के देहरादून जिला अन्तर्गत थाना सेलाकुई पुलिस ने बुधवार को चोरी तथा वाहन चोरी की दो अलग अलग घटनाओं का खुलासा किया। एक शातिर चोर के कब्जे से घटना में चोरी की गई मोटरसाइकिल और अन्य चोरी का माल बरामद किया गया है।

उप निरीक्षक सुम्मेर सिंह ने आज बताया कि मंगलवार को फिरोज पुत्र सज्जाद निवासी जमनपुर सेलाकुई ने इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित कम्पनी से अपनी मोटर साइकिल चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि इसके आधार पर थाना पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न सीसीटीवी से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। परिणाम स्वरूप कल रात को ही सेलाकुई बाजार के पुरानी चौकी क्षेत्र में जांच के दौरान आरोपी साहिल अंसारी पुत्र सलाउद्दीन अंसारी को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने कुछ दिन पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजावाला मे भी चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिसके संबंध में थाना सेलाकुई में पहले ही में मामला दर्ज किया गया था।

श्री सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में चोरी किया सामान भी आरोपी के निशानदेही पर बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साहिल अंसारी थाना देवडाड़ जिला गोड्डा, झारखण्ड का मूल निवासी है, जो फिलहाल यहां जमनपुर पीठ वाली गली सेलाकुई, देहरादून में रह रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित