देहरादून , अक्तूबर 13 -- उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग के देहरादून स्थित कार्यालय में तालाबंदी करने पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओ को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को पुलिस लाइन ले जाकर रिहा कर दिया गया।
आज पूर्वाह्न आप के महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री के नेतृत्व में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ता राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर तालाबंदी करने पहुंचे। नारेबाजी के बीच जैसे ही कार्यकर्ताओं ने गेट में प्रवेश किया, पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने महानगर अध्यक्ष संजय छेत्री सहित सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान वे लोकतंत्र बचाओ के नारे लगा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित