देहरादून , जून 18 -- उत्तराखंड के देहरादून में एक पॉश इलाके में बने घर से 13 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक अमेरिकी नागरिक और 12 तिब्बती शामिल हैं। इनसे बड़ी संख्या में ताश की गड़डी, चिप्स तथा जुए में लगाये गये 1,52,870 रुपये तथा 41 अमेरिकी डॉलर बरामद किये हैं।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को थाना राजपुर पुलिस को हैलीपेड के पास एक घर में बडे स्तर पर अवैध जुआ संचालित होने की सूचना मिली। जिस पर तत्काल सीओ डालनवाला के नेतृत्व में थाना राजपुर तथा एसओजी की सयुक्त टीम ने हैलीपेड के पीछे क्रिस ज्योति स्कूल जाने वाली पर एक निजी मकान में छापेमारी की। मौके पर पुलिस को मकान के कमरे में चार टेबल में जुआ खेल रहे एक अमेरिकी नागरिक सहित 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस, जुए में इस्तेमाल 118 चिप्स तथा 1,52,870 रुपये नगद और 41 अमेरिकी डॉलर बरामद हुये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित