देहरादून, मार्च 28 -- उत्तराखंड में देहरादून जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने शनिवार को थाना रायपुर का वार्षिक निरीक्षण करते हुए पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने अभिलेखों को अपडेट रखने, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और हिस्ट्रीशीटरों व वांछित अपराधियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए।
उन्होंने पुलिस कर्मियों को क्राइम डिटेक्शन किट और वैपन हैंडलिंग का नियमित अभ्यास कराने पर भी जोर दिया। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक और भोजन व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा भी दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित