शिवपुरी , मई 23 -- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को यहां कहा कि देश राजनीतिक स्थिरता के युग में प्रवेश कर चुका है।
श्री सिंधिया ने आज शिवपुरी प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट की।
केंद्रीय मंत्री ने जिला स्तरीय प्रशिक्षण महा अभियान में अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व का प्रतिनिधि भाजपा का एक-एक योद्धा राष्ट्र की प्रगति के संकल्प के लिए न रुकेगा न झुकेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल संगठनात्मक नहीं बल्कि आत्म चिंतन और राष्ट्र निर्माण विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने का समय आ गया है तथा इसके माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को यह समझना भी है कि राष्ट्र निर्माण में हमारा क्या योगदान है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के संघर्ष की एक लंबी यात्रा रही है। उसे समय में भाजपा कार्यकर्ता का एक पांव रेल में और दूसरा जेल में रहता था। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह बट वृक्ष त्याग समर्पण और वैचारिक साधना से खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक का दायित्व है राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को आगे बढ़ाना है।
श्री सिंधिया ने कहा कि गरीब कल्याण से बदला देश का स्वरूप शिवपुरी के प्रशिक्षण महा अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी यहां आए हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित