चंडीगढ़ , मार्च 13 -- हरियाणा में सिरसा की सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस महासचिव कुमारी सेलजा ने देश में उभरते ऊर्जा संकट और हरियाणा में एलपीजी की कमी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के कई जिलों में एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है और कई स्थानों पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है। यह हालात चिंताजनक हैं और सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने भी ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि दुनिया में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित