नयी दिल्ली , अक्टूबर 02 -- आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि देश से तानाशाही का अंत होना तय है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा।

आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह वोट चोरी के खिलाफ शुक्रवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गये। जंतर मंतर की ओर जाने से रोकने पर वह संसद चले गए और वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पास धरने पर बैठ गये ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित